बरेली, अप्रैल 21 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरीश चंद ने भीषण गर्मी और गिरते जलस्तर को देखते हुए परिसर में जल संरक्षण को लेकर अपील जारी की है। कुलसचिव ने अपील में कहा है कि ट्यूबवेल से जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे पानी की कमी बढ़ रही है। देखा गया है कि पीने योग्य पानी का उपयोग सिंचाई, वाहन धुलाई और अन्य गैर-जरूरी कार्यों में हो रहा है, जिससे समस्या गंभीर बन रही है। विश्वविद्यालय ने सभी छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की है कि पानी का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों में करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.