दुमका, जून 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा यूजी सेमेस्टर-3 (सत्र 2024-28) परीक्षा 2025 हेतु ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं दिनांक 4 से 12 जून 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 13 से 15 जून तक 200/-विलंब शुल्क के साथ तथा 16 से 18 जून 2026 तक 500/- विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरेंगे। ऑनलाइन भुगतान की रसीद के साथ परीक्षा फॉर्म की हार्डकॉपी अपने संबंधित महाविद्यालय अथवा विभाग में जमा करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- पीजी द्वितीय सेमेस्टर के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्ष...