प्रयागराज, अप्रैल 11 -- राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में 25 नवनिर्मित शैक्षणिक सुविधाओं का बटन दबाकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की आवश्यकता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को उनकी उत्तरपुस्तिकाएं देखने के लिए उपलब्ध कराएं तो इससे विद्यार्थी स्वयं अपनी शैक्षणिक कमियों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। साथ ही अभिभावक भी यह जान पाएंगे कि उनके बच्चों का मूल्यांकन किस आधार पर किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि इस व्यवस्था से छात्रों को आत्ममूल्यांकन का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में अपनी कमजोरियों को दूर कर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने माना कि केवल अंक प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि यह समझ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.