विश्वविद्यालय टॉपर छात्रा को कुलपति ने किया सम्मानित
सहारनपुर, जुलाई 15 -- पुवांरका। एमएसयू की एमएससी रसायन विज्ञान की छात्रा आकर्षा मलिक को विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कुलपति प्रो. वाई. विमला ने सम्मानित किया। आकर्षा ने परीक्षा में 86.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में टॉप किया। आकर्षा मलिक के पिता प्रो. दिनकर मलिक एमएस कॉलेज में प्रोफेसर एवं माता डॉ. बबीता एक निजी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हैं। सम्मान समारोह में कुलपति प्रो. वाई. विमला ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता। इस अवसर पर डॉ. कृष्णानंद, मुकर्रम अली, डॉ. सुधांशु, प्रो. राजकुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- बीबीए द्वितीय सेमेस्टर प्रथम वर्ष का परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.