लखनऊ, अप्रैल 14 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उच्च शिक्षण संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बुधवार व गुरुवार को नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाल कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व आमजनों के बीच विविध जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय व महिला कॉलेजों में महिला शक्ति दीवार बनेंगी।उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय की ओर से सभी विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। किस तरह लोकसभा व विधानासभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने से राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और वह सशक्त होंगी। पदयात्रा में प्रतिष्ठित व सामाजिक क्षेत्र की महिलाओं को नेतृत्व प्रदान किया जाए। यह भी पढ़ें- महिलाओं को नीति निर्माता बनाएगा न...