रांची, मई 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए अभियान को मिशन मोड में संचालित करने का निर्देश दिया है। इसके तहत विश्वविद्यालय, कॉलेज और अन्य उच्च शिक्षण संस्थान अपने परिसरों, आसपास के क्षेत्रों व संबद्ध संस्थानों में व्यापक पौधरोपण अभियान आयोजित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना और मातृत्व सम्मान के संदेश को समाज तक पहुंचाना है। इस अभियान को 2026-27 में और विस्तारित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- CUET UG 2026: तकनीकी दिक्कतों के चलते सीयूईटी परीक्षा में हुई देरी, NTA ने बदला टाइम इसके तहत देशभर के उच्च शि...