बरेली, जून 9 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली सत्र 2026-27 के लिए एलएलएम और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू गए हैं। अभ्यर्थी अपनी लीगल नॉलेज और करियर की संभावनाओं को आगे बढ़ाना चाहते हैं वे आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय कैंपस स्थित विधि विभाग में एलएलएम जनरल दो वर्षीय, एलएलएम बिजनेस और कॉर्पोरेट लॉ एक वर्षीय, एलएलएम ह्यूमन राइट्स औ ड्यूटीज दो वर्षीय, एलएलएम साइबर लॉ दो वर्षीय, एलएलम एग्जीक्यूटिव दो वर्षीय, पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ साइबर फोरेंसिक एक वर्षीय, पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स और ड्यूटीज एक वर्षीय, पीजी डिप्लोमा इन मीडिया लॉ एक वर्षीय, डिप्लोमा इन पेटेंट लॉ एक वर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। छात्र 15 जून तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ‌आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी...