विश्वविद्यालय कैंपस में परीक्षा केंद्रों का सचल दल ने किया निरीक्षण
बरेली, मई 30 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में हो रही परीक्षाओं को नकलविहीन व अनियमितताओं को रोकने के लिए गठित सचल उड़ाका दल ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सचल दल के सदस्यों ने परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षाओं की सुचिता बनाए रखने के लिए यह औचक कार्रवाई की गई। उड़न दस्ते के सदस्यों ने परीक्षा केंद्रों पर सीधे पहुंचकर परिवीक्षक और छात्रों से पूछताछ की, सभी केंद्रों पर परीक्षा सुचारू से होती मिली। परीक्षा में नकल को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति रहै और आने वाले दिनों में भी सचल दल औचक निरीक्षण जारी रखेगा। विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल उड़ाका दल में डॉ. प्रेमपाल सिंह, डॉ. आशीष जैन, डॉ. ललित कुमार और डॉ. कामिनी विश्वकर्मा रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.