पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के नए कैंपस में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुलपति ने बताया कि नए परिसर में भवन निर्माण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दिसंबर 2026 तक सभी निर्माणाधीन भवन पूर्ण कर लिए जाएंगे। इसके पश्चात इन भवनों को विश्वविद्यालय प्रशासन को विधिवत हस्तांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नए कैंपस के तैयार होने से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी, जिससे छात्रों एवं शिक्ष...