विश्वविद्यालय कैंपस के इंजीनियरिंग विभाग में प्रवेश शुरू
बरेली, मई 28 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस में संचालित इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग समेत अन्य पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने बीटेक, एमटेक, एमटेक-पीएचडी इंटीग्रेटेड, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विभाग वर्ष 1995 से संचालित है और यहां आधुनिक प्रयोगशालाएं, समर्पित फैकल्टी तथा शोध एवं नवाचार पर विशेष जोर दिया जाता है। विभाग में वीएलएसआई लैब समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय ने अपनी एनएएसी ए मान्यता, एनआईआरएफ रैंकिंग और एआईसीटीई अनुमोदित पाठ्यक्रमों को प्रमुख उपलब्धियों के रूप में प्रस्तुत किया है। विज्ञापन के अनुसार विद्यार्थियों को उद्योगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.