विश्वविद्यालय के 45 शिक्षकों को एक साथ मिली पदोन्नति, कुलपति ने सौंपे प्रमाण पत्र
बरेली, अगस्त 1 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक साथ 45 शिक्षकों को उनके पदोन्नति प्रमाण पत्र व्यक्तिगत रूप से कुलपति प्रो. केपी सिंह ने दिए। कुलपति ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यों में पूरी लगन, निष्ठा और मेहनत के साथ उत्कृष्टता स्थापित करें तथा अपने शैक्षणिक एवं शोध कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाएं। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने शिक्षकों के तीन प्रमुख कर्तव्यों शिक्षण, शोध एवं विस्तार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इन तीनों आयामों पर सभी शिक्षकों को विशेष ध्यान देना होगा। शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे अधिक से अधिक शोध-पत्र लिखें, सेमिनारों एवं कार्यशालाओं में सक्रिय भागीदारी करें तथा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी साइटेशन संख्या में निरंतर वृद्धि करें। यह भी पढ़ें- पूर्णिया विश्वविद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.