बिहारशरीफ, मार्च 27 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मगध विश्वविद्यालय के शोधार्थी शैलेन्द्र कुमार यादव व अन्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन सौंपा है। शोधार्थियों (पीएचईडी करने वाले) को सहायता राशि दिलाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि शिक्षा विभाग के बजट में शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए शोध वृत्ति योजना का भी प्रावधान किया गया है। शोध-वृत्ति योजना के तहत शोधार्थियों को 15 हजार रुपये की राशि प्रति माह प्रदान करने की मांग की है। कहा है कि योजना का लाभ नहीं मिलने की वजह से विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों को शोध कार्य करने में आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...