मुंगेर, मई 22 -- तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने, सीनियर स्केल में प्रोन्नति, सेवा संपुष्टि में विलंब तथा अन्य अधिनियम आधारित मांगों को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मुगुटा) ने गुरुवार को चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। आंदोलन के पहले चरण में विश्वविद्यालय के 36 अंगीभूत कॉलेजों एवं 18 स्नातकोत्तर विभागों के 250 से अधिक शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। मुगुटा के महासचिव प्रो. हरिश्चंद्र शाही, कार्यकारी महासचिव डॉ. मुकेश कुमार तथा अध्यक्ष डॉ. मो. अलाउद्दीन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार के प्रति नाराजगी जताई। मौके पर, महासचिव प्रो. शाही ने कहा कि, शिक्षक अपने शैक्षणिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति प्रतिबद्ध हैं, लेकिन सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को भी अधिनियम...