विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कैंपस में उगाया सोना
बरेली, अप्रैल 20 -- किसानों की खुशहाली और बेहतर पैदावार के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि संकाय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब गेहूं की बुआई के समय किसानों को उन्नत किस्म के बीजों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। विश्वविद्यालय के कृषि विभाग ने रिसर्च के बाद गेहूं की दो बेहतरीन वैरायटी हरियाणा की एचडी 2967 और दिल्ली की पूसा 226 का बीज कैंपस में ही तैयार कर लिया है। विद्यार्थियों और विशेषज्ञों ने हरियाणा और दिल्ली के रिसर्च सेंटरों से इन खास किस्मों के बीज मंगवाए थे। इन्हें विश्वविद्यालय के ही बॉटेनिकल गार्डन में बोया गया और विशेषज्ञों की देखरेख में इन्हें तैयार किया। विश्वविद्यालय की इस पहल से न केवल छात्रों को प्रयोगात्मक ज्ञान मिल रहा है, बल्कि स्थानीय कृषि क्षेत्र में भी नई क्रांति आने की उम्मीद है। यह उन्नत बीज क्षेत्र के किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.