विश्वविद्यालय के बैडमिंटन-शटलकॉक यूनिट का डीएम ने लिया जायजा
मेरठ, सितम्बर 9 -- मेरठ मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्थापित शटलकॉक एवं बैडमिंटन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का डीएम डा.विजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीडीओ नूपुर गोयल भी मौजूद रहीं। डीएम ने यूनिट की कार्यप्रणाली और उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लिया और इसे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में चल रहे इस एक्सीलेंस सेंटर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास शिक्षा को रोजगार से जोड़ते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रदीप चौधरी, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. विजेता गौतम, आलम प्रशांत और सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.