विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग में काउंसिलिंग आज
बरेली, अगस्त 24 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग में रिक्त सीटों पर काउंसिलिंग 25 व 27 अगस्त को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. प्रिया सक्सेना ने बताया कि प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग में अनुसूचित जाति की चार, अनुसूचित जनजाति की एक तथा ईडब्लूएस की तीन रिक्त सीटों पर काउंसिलिंग निर्धारित तिथि पर विभाग में सुबह 10 बजे से होगी। अभ्यर्थियों से मूल दस्तावेजों के साथ विभाग में उपस्थित होने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.