रांची, जून 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के पुस्तकालय समिति के सदस्यों की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में नए सत्र के पूर्व विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय और विभागीय पुस्तकालयों के पुस्तकों की अभिग्रहण सूची तैयार करना, पुस्तकों के क्रय के लिए स्थाई और तात्कालिक नीति का निर्धारण और विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय से संबंधित अध्ययन कक्ष की व्यवस्था करने आदि विषयों पर विमर्श हुआ। कुलपति ने कहा कि जल्द ही विश्वविद्यालय पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए अलग पुस्तकालय और अलग से ही अध्ययन कक्ष की व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि नए सत्र की शुरुआत होने के साथ ही पूरे विश्वविद्यालय के पुस्तकों की अभिग्रहण सूची तैयार कर...