दुमका, फरवरी 4 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) नामांकन को लेकर विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्षों एवं सभी संकायों के संकायाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में नामांकन के लिए कुल 1527 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी पांच कॉलेजों को मिलाकर कुल 4718 आवेदन आए हैं। कॉलेजवार आवेदनों की स्थिति पीजी विभाग दुमका 1527 आवेदन, देवघर कॉलेज 1319 आवेदन, साहिबगंज कॉलेज 1260 आवेदन, गोड्डा कॉलेज 572 आवेदन, सत्संग कॉलेज 40 आवेदन (केवल कॉमर्स) शामिल है। डीएसडब्ल्यू जिनेंद्र यादव ने बताया कि 5 फ...