पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर। अखिल पलामू छात्र यूनियन (आपसू) के पदाधिकारी राज नेहा चौबे ने कहा है कि जीएलए और जेएस कॉलेज जैसे संस्थानों से कला संकाय हटाने का निर्णय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पलामू जैसे क्षेत्र में जहां के अधिकांश विद्यार्थी, ग्रामीण क्षेत्र और मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं, वहां उन्हे कॉलेजों से दूर करना शिक्षा को कमजोर करने के प्रयास के रूप में माना जाना चाहिए। कला संकाय के विद्यार्थी प्रशासनिक सेवा, कानून, पत्रकारिता, शिक्षण और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में बेहतर दायित्व निर्वहन करते हैं। आपसू इस निर्णय का विरोध करेगा और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करता है कि छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के विमर्श करते हुए इसपर पुनर्विचार करें। यह भी पढ़ें- शैक्षणिक संस्थानों को बंद करना चाहती है विवि : आपसू

हिंदी हिन्दुस...