दुमका, मार्च 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय दुमका में सोमवार को विश्वविद्यालय के दो पूर्व पदाधिकारियों के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। एफ.ए. बृजभूषण ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस शोक सभा में पूर्व प्रति कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद शर्मा तथा पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. पशुपति कुमार राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा ने दोनों दिवंगत शिक्षाविदों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रो. हनुमान प्रसाद शर्मा वर्ष 2018 से 2021 तक विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति रहे। उनका 28 फरवरी को रांची में निधन हो गया था तथा 29 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया गया।वहीं डॉ. पशुपति कुमार रा...