नोएडा, अप्रैल 10 -- दनकौर, संवाददाता। निजी विश्वविद्यालय में दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 15 सेकंड के इस वीडियो में छात्र आपस में गाली-गलौज करते हुए एक दूसरे को लात-घूंसे मारते नजर आ रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी न होने की बात कही है। हालांकि, वीडियो की 'हिन्दुस्तान' पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार रात एक गायक का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में किसी बात को लेकर दो छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर तक दोनों गुटों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट होती रही। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.