विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव बने प्रो. अजीत सिंह चारग
शाहजहांपुर, जून 3 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. अजीत सिंह चारग को विश्वविद्यालय का क्रीड़ा सचिव नामित किया गया है। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर यह नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार प्रो. चारग शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद संबंधी गतिविधियों के संचालन, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा विद्यार्थियों में खेल संस्कृति के विकास से जुड़े कार्यों का समन्वय करेंगे। प्रो. अजीत सिंह चारग के निर्देशन में विश्वविद्यालय के कई खिलाड़ियों ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उल्लेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.