विश्वविद्यालय के एप्लाइड केमिस्ट्री विभाग में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
बरेली, जून 1 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एप्लाइड केमिस्ट्री विभाग में एमएससी (रसायन विज्ञान) सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी सीट सुनिश्चित करें। एप्लाइड केमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष ने बताया कि एमएससी (केमिस्ट्री) पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक एवं फिजिकल केमिस्ट्री के साथ-साथ आधुनिक अनुसंधान तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। विभाग में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं, जिससे विद्यार्थियों को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास रसायन विज्ञान विषय के साथ स्नातक (बीएससी) की डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.