विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग मामले में राज्यपाल ने मांगी आख्या
बरेली, मई 5 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुछ सही नहीं चल रहा है। मामले में कुलपति से शिकायत के बाद निस्तारण न होने पर शिकायतें कुलाधिपति (राज्यपाल) तक की जा रही है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल शिकायतों का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट भी मांग रही है। ताजा मामला विश्वविद्यालय कैंपस के प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग का है। कुलाधिपति ने की गई शिकायत की बिंदुवार रिपोर्ट 15 दिनों में कुलपति से मांगी है। विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. श्याम बिहारी लाल का दो जनवरी को देहांत होने के बाद कुलपति के निर्देश पर 24 जनवरी को सह आचार्य डॉ. प्रिया सक्सेना को तीन वर्ष के लिए विभागाध्यक्ष नामित किया गया। विभाग के आचार्य प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव ने अपने से कनिष्ठ प्राध्यापक को विभागाध्यक्ष के पद पर की गई नियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.