पूर्णिया, अप्रैल 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। सोमवार को ही ऑनलाइन आवेदन को लेकर पोर्टल खोल दिया गया है। 18 मई तक अभ्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर लिये जाएंगे। इसके बाद तीन दिनों तक लेट फाइन के साथ छात्र फॉर्म भर सकते हैं। बीएड में नामांकन के लिए 7 जून को एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जायेगा। बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 19 जून को जारी कर दिया जायेगा। 20 जून से काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पोर्टल पर विस्तृत प्रॉस्पेक्टस और फॉर्म भरने के निर्देशों से संबंधित एक वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। यह भी पढ़ें- बीएड प्रवेश परीक्षा में नामांकन के लिए आवेदन शुरू अभ्यर्थी आवेदन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.