विश्वविद्यालय की मेस में खराब सब्जियां देख भड़के छात्र, हंगामा
मेरठ, मई 11 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास के मेस में रविवार को खराब सब्जियों को देखकर छात्रों ने हंगामा कर दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए छात्र कुलपति आवास के सामने धरना देकर बैठ गए। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास में मेस में खराब सब्जियां परोसे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को छात्रावास के सैकड़ों छात्र कुलपति आवास पहुंच गए और विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि मेस में लंबे समय से घटिया गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है। छात्र नेता विनीत चपराना मौके पर पहुंचे और छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। मांग की गई कि मेस ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.