विश्वविद्यालय की मीडिया लैब को मिलेगा नया डिजिटल रूप
बरेली, सितम्बर 6 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक मीडिया लैब और मीडिया सेंटर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू हो गई है। नवनियुक्त कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों, स्टूडियो और प्रयोगशाला की स्थिति देखी। उन्होंने शिक्षकों और अधिकारियों से विद्यार्थियों को तकनीक आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण देने की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रस्तावित योजना के तहत आधुनिक कैमरा सिस्टम, डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग और एडिटिंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विद्यार्थियों को न्यूज और वीडियो प्रोडक्शन, कैमरा संचालन, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स, ऑडियो प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट तैयार करने का प्रशिक्षण मिलेगा। कुलपति ने कहा कि पत्रकारिता की पढ़ाई अब केवल किताबों तक सीमित नहीं रह सकती। विद्यार्थियों को वास्तविक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.