विश्वविद्यालय की मांग को लेकर एवीभीपी का हस्ताक्षर अभियान
लखीसराय, अगस्त 20 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि जिला में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लखीसराय इकाई ने बुधवार को केएसएस कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए विश्वविद्यालय की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर किए। परिषद ने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा से जुड़ी समस्याओं और लखीसराय में विश्वविद्यालय की आवश्यकता को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।एवीभीपी के विभाग संयोजक मनीष यदुवंशी ने कहा कि लखीसराय, जमुई और शेखपुरा के विद्यार्थियों के लिए अलग विश्वविद्यालय समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार काफी विस्तृत है और लगातार महाविद्यालयों की संख्या बढ़ने से शैक्षणिक कार्यों का दबाव बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.