औरैया, दिसम्बर 13 -- पंडित केके अवस्थी महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान हुए विवाद के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने संज्ञान लिया है। मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय की टीम महाविद्यालय पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्रों, संबंधित शिक्षकों और कॉलेज प्रशासन के बयान दर्ज किए। साथ ही परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर आदि अभिलेख अपने साथ ले गई। बताया गया कि महाविद्यालय में मां आरके देवी महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र आया हुआ है। बुधवार को पहली पाली में एमएससी केमिस्ट्री और तीसरी पाली में बीकॉम पंचम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान कॉलेज प्रशासन की ओर से आरोप लगाया गया कि कुछ छात्र कक्षा के भीतर अनुशासनहीनता कर रहे थे। आरोप है कि आर्यन गुप्ता सहित कुछ छात्र कागज के जहाज बनाकर उड़ाने लगे, जिससे अन्य परीक्षार्थियों की प...