मुंगेर, मार्च 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्रों की अनियमितता के कारण हरि सिंह महाविद्यालय के छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्नातक सत्र 2023-27 एवं 2024-28 के बैकलॉग छात्रों ने सेमेस्टर-1 की परीक्षा सत्र 2025-29 के विद्यार्थियों के साथ दी, लेकिन अब तक उनका परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-5 में नामांकन की तिथि जारी कर दी है। इस स्थिति के कारण हरि सिंह महाविद्यालय के सौ से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकन कराने से वंचित हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि परिणाम जारी नहीं होने और क्रेडिट पूरा नहीं होने के कारण वे सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-5 में नामांकन नहीं करा पा रहे हैं, जिससे उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्य...