कटिहार, जून 2 -- कटिहार निज संवाददाता बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को प्रति माह 10 तारीख तक उनके खाते में पेंशन भेजे जाने का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय शिक्षक नेता डॉक्टर एसएन कर्ण, डॉ देवानंद साह और प्रोफेसर शिवनारायण सिंह ने विश्वविद्यालय शिक्षकों एवं कर्मियों को भी प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में पेंशन दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मार्च माह से ही विश्वविद्यालय शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों का पेंशन बकाया है। पेंशन के अभाव में पेंशनधारियों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय शिक्षक 65 वर्ष की आयु में अवकाश ग्रहण करते हैं। इस उम्र में दवा का खर्च भी काफी बढ़ जाता है। कॉलेज शिक्षक पेंशन पर ही अपना गुजारा करते हैं। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की परेशानी को तो शब्द ...