विश्वविद्यालय एक जून से ग्रीष्मावकाश प्रारंभ, 21 जून से पुनः खुलेंगे विश्वविद्यालय एवं कॉलेज
दुमका, मई 31 -- दुमका , प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी स्नातकोत्तर विभागों,अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 1 जून (सोमवार) से प्रारंभ हो गया है। यह अवकाश अवधि 1 जून से 20 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान विश्वविद्यालय एवं इसके अधीन संचालित सभी स्नातकोत्तर विभागों तथा महाविद्यालयों में नियमित शैक्षणिक एवं पठन-पाठन संबंधी गतिविधियाँ स्थगित रहेंगी। ग्रीष्मावकाश के उपरांत विश्वविद्यालय, स्नातकोत्तर विभागों एवं महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियाँ 21 जून से पुनः प्रारंभ होंगी। अवकाश अवधि के दौरान कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा, जिससे शिक्षकगण अवकाश में रहेंगें। हालाँकि, विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों के सभी प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.