बुलंदशहर, जनवरी 24 -- जीटी रोड पर नई तहसील मार्ग पर शनिवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) कानून के विरोध में भाकियू महाशक्ति ने बैठक की। बैठक में कानून वापस करने की मांग उठाई गई। इसको लेकर जल्द जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला सचिव ठाकुर नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई। इसमें शासन की ओर से उच्च शिक्षण संस्थाओं के लिए लागू किए गए यूजीसी कानून के विरोध में चर्चा हुई। इस कानून से युवाओं में काफी नाराजगी है। इस संबंध में जल्द शासन को अवगत कराया जाएगा और कानून वापस लेने की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस विषय में जल्द राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिय...