विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में सामूहिक अवकाश पर रहे शिक्षक
सासाराम, अगस्त 10 -- सासाराम, नगर संवाददाता। प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी सोमवार को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहे। इसके कारण जिले के नौ अंगीभूत कॉलेजों में पठन-पाठन प्रभावित रहा। कॉलेज परिसरों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अवकाश पर रहने से कई कार्यालयों में ताला लटका रहा। विश्वविद्यालय मुख्यालय, आरा में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें जिले के विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक और कर्मचारी भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित विवि अधिनियम के विरोध में सामूहिक अवकाश पर रहे शिक्षक-कर्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.