जहानाबाद, अगस्त 7 -- ​जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियमझ्र2026 के विरोध में सत्येंद्र नारायण सिन्हा (एसएन सिन्हा) महाविद्यालय के शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बुधवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मियों ने अपने नियमित दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित विवि अधिनियम के खिलाफ एसवीपी कॉलेज में प्रदर्शनविरोध का उद्देश्य ​कर्मियों ने कहा कि प्रस्तावित अधिनियम के विभिन्न प्रावधान विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, उच्च शिक्षा की गरिमा और कर्मचारियों के हितों पर सीधा असर डालते हैं। इसी के विरोध में संयुक्त मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की है। ​5 स...