मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर। बिहार विश्वविद्यालय के एक अधिकारी की पोस्टर बुधवार को परीक्षा विभाग में चिपका दी गई। पोस्टर पर अधिकारी के खिलाफ नारे भी लगाए गए थे। इस घटना ने बाद विश्वविद्यालय के काफी चर्चा शुरू हो गई। मामले में बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से विश्वविद्यालय थाने में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष सविता कुमारी ने बताया कि आवेदन की जांच की जा रही। अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है। उधर सूत्रों ने बताया कि परीक्षा विभाग में जब पोस्टर चिपकाया जा रहा था एक वरिष्ठ अधिकारी भी वहां मौजूद थे लेकिन उन्होंने इसमें हस्तक्षेप नहीं किया। मामले की पूरी जानकारी कुलपति को दी गई । कुलपति के आदेश के बाद थाने में आवेदन दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...