मेरठ, जून 1 -- विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार, कुलपतियों की तानाशाही, शिक्षकों के विरुद्ध साजिश और सिगरेट-शराब के नशे में कुछ पाने के लिए किसी भी हद तक जाने की जेन-जी की ललक के ढके पन्नों को 'ऑल हर फायर्स' ने खोलकर रख दिया। सीसीएसयू कैंपस में अंग्रेजी के प्रोफेसर डॉ. विकास शर्मा द्वारा 2018-2025 तक के आठ वर्षों की घटनाओं पर केंद्रित यह उपन्यास छात्राओं को मोहरा बना झूठे आरोप गढ़ने, शिक्षक को फंसाने के लिए कुलपतियों के जांच समिति पर दबाव की घटनाओं से पर्दा उठाता है। मूलत: अंग्रेजी में लिखित इस उपन्यास को डॉ. जितेंद्र सिंह नागर ने हिंदी में अनुवादित किया है। मराठी, बंगाली, राजस्थानी और पंजाबी में ऑल हर फायर्स का अनुवाद हो रहा है। कुछ ही दिनों में यह उपन्यास शैक्षिक जगत में चर्चा का केंद्र बन गया है। फिलीपींस केंद्रित प्रकाशक 'युकियाटो' ने उ...