मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। विश्वविद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में 'गतका' शामिल होगा। राज्यपाल सचिवालय ने इस संबंध में सभी कुलपतियों को पत्र जारी किया है। राज्यपाल के अपर सचिव डॉ. नन्दलाल आर्य ने पत्र में गतका एसोसिएशन ऑफ बिहार से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पर जोर दिया है। एलएस कॉलेज के खेल पदाधिकारी डॉ. राजेश अनुपम का कहना है कि गतका भारत की प्राचीन युद्धक खेल परंपरा है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो हजारों छात्रों को नया खेल विकल्प मिलेगा। गतका क्या होता है? गतका पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट पर आधारित एक खेल/कला है। इसे खास तौर पर लाठी, तलवार और लकड़ी के हथियारों से खेला-सीखा जाता है। लकड़ी की छड़ी, लाठी से आत्मरक्षा, युद्ध-कौशल और अनुशासन सिखाने वाली यह कला है। यह पंजाब और सिख इतिहास से गहराई से जुड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.