विश्वविद्यालयों में इंटर्नशिप, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिले : राज्यपाल
नैनीताल, मई 23 -- नैनीताल, संवाददाता। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने शनिवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत और संकायाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध, नवाचार और विद्यार्थियों के कौशल विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज निर्माण के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एईपी-2020) के तहत पाठ्यक्रम को समयानुकूल, रोजगारोन्मुख और व्यावहारिक बनाने पर जोर दिया ताकि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और उद्यमिता का विकास हो सके। राज्यपाल ने विवि के भू-विज्ञान व रसायन विज्ञान विभाग की उपलब्धियों, नैनीताल झील संरक्षण के प्रयासों और नेवल एनसीसी की गतिविधियों की सराहना की। कुलपति प्रो. रावत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.