जौनपुर, अक्टूबर 1 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चिटको गांव निवासी विश्वम्भर वर्मा शनि को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के अनुमोदन पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय की जानकारी होने पर कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चंदन राजभर के नेतृत्व विश्वम्भर वर्मा शनि का मारिकपुर बाजार में स्वागत किया। इस अवसर पर शनि वर्मा ने नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो भी दायित्व पार्टी ने सौंपा है उसे पूरे मनोयोग से करने का प्रयास करूंगा। स्वागत करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष सूरज राजभर, प्रदेश सचिव अनुज चौहान, पिंटू सिंह, शुभम सिंह, चिंटू सिंह, बजंरगी राजभर, जितेंद्र, बोधी, पीएन कहार, आर के राम,शिवशंकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंद...