वाराणसी, नवम्बर 23 -- वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार को भी स्पर्श दर्शन बंद है। गर्भगृह के अंदर पत्थर बदलने का कार्य पूर्ण नहीं होने से स्पर्श दर्शन पर लगी रोक को एक और दिन के लिए बढ़ाया गया है। मंदिर न्यास के डिप्टी कलेक्टर शम्भु शरण की मानें तो पांचो पहर आरती में काफी समय लग जाता है। इससे गर्भगृह के अंदर चल रहा कार्य बाधित हो रहा है। अब कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने रविवार रात तक कार्य पूर्ण करने का भरोसा दिया है। इसलिए तब तक के लिए स्पर्श दर्शन बंद रखा गया है। बता दें कि गर्भगृह के अंदर संगमरमर को बदलने का कार्य गत बुधवार से आरम्भ है। इस कार्य को पहले गुरुवार और फिर शनिवार तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। मंदिर प्रशासन ने कार्यावधि के दौरान गर्भगृह के अंदर बाबा के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी थी। लेकिन नियत समय पर काम पूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.