वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए डेस्क-बेंच और जरूरी फर्नीचर की खरीद के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने एक करोड़ 18 लाख 64 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस निर्णय का स्वागत किया गया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत लगभग तीन हजार विद्यार्थियों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पर्याप्त उपवेशन-सुविधाओं के अभाव में धरातल पर बैठकर अध्ययन करते हैं। थ्री-सीटर बेंच, सिंगल-सीटर टेबल-कुर्सियां एवं आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था से कक्षा-कक्षों में सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं अध्ययन-अनुकूल वातावरण का निर्माण होगा, जो गुणवत्तापूर्ण संस्कृत शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय भारतीय ...