वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में लागू की जाने वाली नई व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस महानगर इकाई की ओर से निकाली गई पदयात्रा प्रशासन ने रोक दी। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विश्वनाथ मंदिर में लागू की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की मुखालफत में यह पदयात्रा रविवार को निकाली थी। कांग्रेसजन मंगला आरती टिकट बुकिंग पर लगाए गए 90 दिन के प्रतिबंध, ऐप आधारित दर्शन प्रणाली, स्थानीय श्रद्धालुओं की लगातार हो रही उपेक्षा तथा मंदिर प्रशासन की कार्यशैली का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार इस शांतिपूर्ण कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही प्रशासन ने शनिवार की देर रात से ही दमनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, युवा नेताओं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.