देहरादून, मई 29 -- रुद्रप्रयाग। बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में पुजारी नियुक्ति के मामले में बीकेटीसी और केदारनाथ रावल के बीच विवाद की स्थिति आ गई है। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग ने बीकेटीसी के आदेश को परंपरा के खिलाफ बताते हुए तीन दिन में आदेश निरस्त न करने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। जबकि उन्होंने प्रधानमंत्री, टिहरी नरेश और बीकेटीसी के सीईओ को भी पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...