विश्वनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 15 को
धनबाद, जून 12 -- धनबाद। सहयोगी नगर सेक्टर 3 में नवनिर्मित श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15, 16 और 17 जून को तीन दिवसीय अनुष्ठान होगा। आयोजन समिति के उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जून को सुबह 7 बजे कलशयात्रा से होगा। इसके बाद विशेष विधान शुरू किया जाएगा। संध्या में आरोही नाट्य मंच, पुटकी के कलाकार शिव आत्म लिंगम नाटक का मंचन करेंगे। दूसरे दिन वेदी पूजन, अन्नाधिवास और देवी-देवताओं का नगर भ्रमण कराया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में संध्या भजन है। आयोजन सफल बनाने में समिति के मृत्युंजय तिवारी, केशव नायक, राजेश कुमार, निशांत कुमार, कुणाल पाल यादव, एसएसपी सिन्हा, पंकज कुमार सिंह, अंशु कुमार, पीआर महाली, पवन यादव, दीपक कुमार, हर्ष राज, हरि सिंह और उदय प्रताप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.