अल्मोड़ा, मई 28 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। नगर से सटा ऐतिहासिक विश्वनाथ पैदल पुल वर्तमान में उपेक्षा का शिकार है। यह पुल क्षेत्र की करीब दस हजार की आबादी के लिए खतरे का संकेत दे रहा है। देखरेख के अभाव में इस महत्वपूर्ण पैदल पुल के बीचों-बीच बड़े-बड़े चार गड्ढे (होल) बन गए हैं। इन गहरे सुराखों के कारण पुल के किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। विश्वनाथ का इस पैदल पुल से रोजाना गांवों के ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग आवाजाही करते हैं। पुल की जर्जर हालत के चलते हर समय किसी बड़ी अनहोनी या जान-माल के खतरे की तलवार लटकी रहती है। विशेषकर रात के समय इन गड्ढों के कारण पुल पार करना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है। प्रधान हरीश सिंह नेगी और बीडीसी सदस्य पंकज सिंह बिष्ट ने बताया कि यह पैदल पुल क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक ताने-बाने क...