वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गंगा सप्तमी पर गुरुवार को विश्वनाथ धाम से गंगा घाट तक विविध आयोजन हुए। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से प्रात: ललिता घाट पर गंगा पूजन किया गया। वहीं शाम को अस्सी घाट, तुलसी घाट, केदार घाट, क्षेमेश्वर घाट, दशाश्वमेध घाट, ललिता घाट, गाय घाट और भैसासुर घाट पर भव्य गंगा आरती हुई। नमामि गंगे की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से प्रातः 6 बजे ललिता घाट पर गंगाभिषेक किया गया। मां गंगा के दुग्धाभिषेक के बाद धाम परिसर स्थित गंगा मंदिर में विशेष आराधना मंदिर के अर्चकों ने की। यह भी पढ़ें- गंगा जन्मोत्सव : मां गंगा की शोभायात्रा में उमड़े गंगा भक्त शाम को विश्वनाथ मंदिर की ओर से ललिता घाट पर होने वाली दैनिक गंगा आरती से पूर्व भी मां की अर्चना की गई। दशाश्वमेध घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.