वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में शिवार्चनम के अतंर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पं. जवाहरलाल और साथियों ने शहनाई की मंगलध्वनि से कार्यक्रम की शुरुआत की। शिवानी शुक्ला ने भजन गायन किया। बेंगलुरु की नृत्योदय अकादमी के कलाकारों ने सामूहिक नृत्य किया। अर्चना महस्कर ने भजन सुनाए। शेर सिंह ने पचरा का गायन किया। कलाकारों का सम्मान सीआरपीएफ के सेकंड-इन-कमांड आलोक कुमार एवं रिंकू ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...