वाराणसी, मार्च 1 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के रविवार को निर्देश दिए कि काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार की कोई घटना नहीं हो। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन रविवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिस द्वारा दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार और कुप्रबंधन की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने पुलिस एवं मंदिर प्रशासन को व्यवस्था में उचित सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में निर्मित दुकानों तक श्रद्धालुओं की पहुंच सुनिश्चित करने के स...