विश्वनाथ धाम में मां गंगा का पूजन-अर्चन
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन किए गए। विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान हुए। प्रातःकाल ललिता घाट पर मां गंगा की विधिवत आरती के उपरांत मां गंगा का अभिषेक किया गया। धाम परिसर में विराजमान मां गंगाजी के विग्रह की विधिवत पूजन अर्चन भी की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा वह पावन तिथि है जब मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से मुक्त होकर पृथ्वी पर अवतरित हुईं थीं। इस दिन गंगा स्नान, पूजन एवं आराधना करने से समस्त पापों का क्षय होता है। मोक्ष की प्राप्ति का पुण्य फल प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- विश्वनाथ धाम में मां गंगा का पूजन इस अवसर पर मंदिर न्यास के अधिकारीगण, कार्मिक, अर्चकगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.